Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री धामी ने पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Uttarakhand Budget Session: : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातःकाल भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित भराड़ी देवी मंदिर में पहुंचकर माँ भराड़ी देवी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख–समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उत्तराखंड की निरंतर प्रगति और देवतुल्य जनता के कल्याण की कामना की।

Gairsain: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी, चाय की चुस्कियों के साथ स्थानीय से किया संवाद

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आस्था और परंपरा ही प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है और सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।