Chamoli: चमोली के कर्णप्रयाग में जालसाजी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को नकली आभूषण बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कर्णप्रयाग बाजार में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में चांदी के आभूषण बेचने पहुंची। दुकानदार को शक होने पर जब आभूषणों की जांच की गई, तो वे पूरी तरह नकली पाए गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे जैसी स्थिति बन गई।
Dehradun: आपके फोन में अचानक बजेगी तेज घंटी! घबराएं नहीं—आपदा चेतावनी प्रणाली की होगी टेस्टिंग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला अकेले इस मामले में शामिल है या किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है।
कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक इस तरह की जालसाजी से कितने लोगों को ठगा गया है और किन-किन क्षेत्रों में इस गिरोह ने सक्रियता दिखाई है।
उधर, घटना से जुड़ा वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।
