Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए BKTC को दिए ₹5 करोड़

Chardham Yatra: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। सोमवती अमावस्या और पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन उन्होंने भगवान श्री बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस दौरान मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) को यात्रा व्यवस्थाओं, दर्शन-पूजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि दान स्वरूप प्रदान की।

बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित मंदिर समिति के तमाम अधिकारियों उद्योग पति मुकेश अंबानी का स्वागत सत्कार किया। उन्होंने धाम की यात्रा व्यवस्थाओं सहित बीकेटीसी द्वारा श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं और बदरी पुरी में चल रहे मास्टर प्लान निर्माण कार्यों और अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी ली।

 

बता दें कि डेढ़ दो दशकों से लगातार मुकेश अंबानी बदरी केदार धामों के दर्शनों के लिए आते है। दोनों धामों के प्रति उनकी अगाध आस्था और श्रद्धा से सभी परिचित हैं, वे हर वर्ष बदरी केदार धामों में अपनी पूरी सहभागीता भी निभाते रहे हैं।

 

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि मुकेश अंबानी द्वारा दान में दी गई धनराशि का प्रयोग बीकेटीसी धामों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने ओर श्रद्धालुओं के और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में उपयोग करेगी, इस अवसर पर बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड ओर उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने उद्योग पति मुकेश अंबानी को भगवान श्री बदरी विशाल जी का प्रसाद भेंट किया।