अनमोल खजाना है बचपन! जानें चाचा नेहरू से जुड़ी खास बातें

नेहरू हमेशा कहते थे देश का भविष्य बच्चों से है और देश के स्वर्णिम विकास में बच्चे अहम भागीदार रहेंगे। बचपन एक बेहद अनमोल खजाना है।


Jawaharlal Nehru birthday2023: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। अपने जन्मदिन को वो बच्चों के साथ मनाते थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे। पंडित नेहरू हमेशा कहते थे की बच्चे बगीचे की कली की तरह होतें हैं जिन्हें अच्छी देखभाल की ज़रूरत होती है। वे कहते थे देश का भविष्य बच्चों से है और देश के स्वर्णिम विकास में बच्चे अहम भागीदार रहेंगे। बच्चों के लिए बेशुमार प्यार और लगाव की वजह से ही जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को हर साल बाल दिवस (Children’s Day 2023) के तौर पर मनाया जाता है।

आइए जानते हैं पंडित नेहरू की जयंती पर उनके जीवन से जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में……….

  •  पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनके पिताजी का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूप रानी था।
  •  16 साल की उम्र तक उन्होंने अपनी शिक्षा निजी गवर्नेंस द्वारा प्राप्त की थी।
  •  नेहरू ने 1907 से 1910 तक ट्रिनिटी कॉलेज कैंब्रिज से प्राकृतिक विज्ञान में डिग्री पूरी करी।
  •  प्राकृतिक विज्ञान में डिग्री पूरी करने के बाद वे लंदन गए और वहां इनर टेम्पल से लॉ की डिग्री प्राप्त की।
  • लॉ पूरी करने के बाद पंडित नेहरू 1912 में भारत वापस आ गए और फिर उन्होंने इलाहाबाद के उच्च न्यायालय में वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू करी।
  •  वर्ष 1927 में नेहरू जी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पहली बार पूर्ण स्वराज का विचार दिया था।
  •  वर्ष 1929 में वे कांग्रेस के पहले अध्यक्ष बनें और पहली बार लाहौर में उनके द्वारा भारतीय ध्वज फहराया गया।

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे छोटी अनोखी किताबें

  • 1934 से 1935 तक पंडित नेहरू जेल में थे, जहां उन्होंने ‘स्वतंत्रता की ओर’ किताब लिखी, जो की उनकी आत्मकथा थी। यह किताब 1936 में यूएस में प्रकाशित की गयी थी।
  •  भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में नेहरू जी 9 बार जेल गए थे। बताया जाता है की अपने जीवन के 3259 दिन नेहरू जी ने जेल में गुज़ारे थे।
  • नेहरू जब 58 साल के हुए उसी साल वे देश के प्रधानमंत्री चुने गए।
  • भारत के स्वतंत्र होने के बाद नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने 17 साल प्रधानमंत्री की पद को बखूबी निभाया।
  • नेहरू ने इंडिया एंड द वर्ल्ड डिस्कवरी ऑफ इंडिया और ग्लिम्प्सेज ऑफ द वर्ल्ड पर दो किताबें लिखी। ये दोनों किताबें काफी फेमस हुई थी।
  • नेहरू को कई बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की तरफ से लगभग 11 बार नॉमिनेट किया गया था।

ये भी पढ़ें: इस फिल्म के लिए बिग बी नहीं थे पहली पसंद, 3 सुपरस्टार ने ठुकराया, फिर लगी हाथ

  •  नेहरू का योगदान भारत को अंग्रेज़ो की गुलामी से मुक्ति दिलाने से लेकर आज़ाद भारत के विकास के सभी पेहलूओं में रहा है।
  • नेहरू को आधुनिक भारत का वास्तुकार भी कहा जाता था।
  • स्वतंत्रता संग्राम और भारत के निर्माण के लिए उन्हें 1955 में भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया था।
  • चार बार नेहरू की हत्या की भी कोशिश हुई थी, लेकिन वे बच गए।
  • 27 मई 1964 में दिल का दौरा पड़ने के कारण नेहरू जी का निधन हो गया था।