ये है दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे छोटी अनोखी किताबें

किताबों की दुनिया बेहद दिलचस्प होती है। दुनिया की सबसे बड़ी किताब के एक पेज को पलटने के लिए छह लोग लगते हैं, जबकि सबसे छोटी किताब पढ़ने के लिए ग्लासेस का इस्तेमाल करना पढ़ता है।


दुनिया में अनगिनत किताबें मौजूद हैं। इसमें धार्मिक से लेकर ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और अन्य विषयों की पुस्तक है, जिनसे इंसान सीखता समझता आया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे छोटी किताब कौन सी है? आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया की इन अनोखी किताबों के बारे में… जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी जरूर होगी।

दुनिया की सबसे बड़ी किताब

दुनिया की सबसे बड़ी किताब को उत्तरी हंगरी के छोटे से गांव सिनपेत्री के रहने वाले बेला वर्गा ने अपने हाथों से बनाई है। बेला ने इसे बनाने के लिए पारंपरिक बुक बाइंडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया। 346 पन्नों की इस किताब की लंबाई 4.18 मीट लंबी और चौड़ाई  3.77 मीटर है।

एक पन्ने को पलटने के लिए 6 लोगों की जरुरत

दुनिया की इस सबसे बड़ी किताब का वजन 1420 किलोग्राम है। इस किताब में भूभाग की संरचना, वातावरण और गुफाओं के बारे में जानकारी दी गई। बेला ने इस किताब को बनाने मेंं लकड़ी की टेबल और अर्जेटीना से मंगाए गए गाय के चमड़े का इस्तेमाल किया है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस किताब के एक पन्ने को पलटने के लिए 6 लोगों की जरुरत होती है। जो एक मशीन और स्कूज की मदद से इसे पलटते हैं। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये किताब कितनी विशालकाय होगी।

ये भी पढ़ें: इस फिल्म के लिए बिग बी नहीं थे पहली पसंद, 3 सुपरस्टार ने ठुकराया, फिर लगी हाथ

किताब का नाम गिनीज बुक में दर्ज

इस किताब का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इसका एक छोटा वर्जन भी मौजूद है। जिसका वजन 11 किलोग्राम है। इन दोनों किताबों को एक साथ तैयार किया था।

धूल हटाने के लिए याक की पूंछ का इस्तेमाल

इस किताब से धूल हटाने के लिए याक की पूंछ का इस्तेमाल किया जाता है। बेला को ये पूंछ भूटान के प्रधानमंत्री से उपहार के रूप में मिली थी। बता दें कि भूटान में याक की पूंछ का इस्तेमाल बौद्ध भिक्षु पवित्र किताबों को साफ करने के लिए करते हैं। यह धूल को हटाने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: जानिए कहां आए? 21वीं सदी के सबसे विनाशकारी भूकंप

दुनिया की सबसे छोटी किताब

अब बात करते हैं दुनिया की सबसे छोटी किताब के बारे में…..दुनिया की सबसे छोटी किताब का नाम शिकी नो कुसाबाना है। यह जापानी भाषा में लिखी एक किताब है। जो महज 22 पन्नों की है और इस किताब का आकार 0.74 गुणा 0.75 मिलीमीटर है। इस किताब को पढ़ने के लिए ग्लासेस का इस्तेमाल करना पढ़ता है।