‘बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग’ मा सीएम धामी न पिसी जॉन्दरू, करि महिलाओं तै प्रोत्साहित

‘बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग’ में सीएम धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खुद जॉन्दरा चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया। यही नहीं महिलाओं को हस्तशिल्प उत्पादों को बनाते देख सीएम उनकी मदद करने लगे। राज्य के मुखिया के इस रूप को देख प्रदर्शनी में मौजूद महिलाएं भी खासी प्रभावित दिखी।


नई टिहरी में आयोजित ‘बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग’ कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।इस मौके पर सीएम धामी ने ₹415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान टिहरी में हुए ₹3900 करोड़ के MOU में से ₹2400 करोड़ की ग्राउंडिंग का शुभारंभ भी किया।

सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

इस दौरान सीएम धामी ने जिले के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और खुद जॉन्दरा चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

यही नहीं महिलाओं को हस्तशिल्प उत्पादों को बनाते देख सीएम उनकी मदद करने लगे। राज्य के मुखिया के इस रूप को देख प्रदर्शनी में मौजूद महिलाएं भी खासी प्रभावित दिखी। साथ ही सीएम धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।

मातृशक्ति के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं- सीएम

सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमारी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पांच लाख तक निशुल्क ऋण दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड शासन ने जारी किया 2024 के लिए कैलेंडर, इतनी रहेंगी छुट्टियां

टीला साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, किया रोड शो

इससे पहले वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीला साहिब गुरुद्वारा बौराडी नई टिहरी में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद सीएम धामी ने गणेश चौक से प्रतापनगर इण्टर कॉलेज मैदान तक रोड शो किया। नई टिहरी पहुंचने पर सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया।