Gaun chalo abhiyan: सीएम धामी ने ठाटा में रात्रि चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

Gaun chalo abhiyan: रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओ से रूबरू हुए। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे काम को आमजन के बीच बैठकर ही समझा जा सकता है। 


चंपावत। “गांव चलो अभियान” अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा  लोहाघाट दौरे पर पहुंचे  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का की क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्यता से स्वागत किया गया। वही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई जनता अपने मुख्यमंत्री का स्वागत करने उमड़ी। इस दौरान पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता के बीच नन्हे बच्चों से भी रूबरू हुए और उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना।

इसके पश्चात सीएम धामी द्वारा ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजार्चना कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से सीधा जन संवाद किया। रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओ से रूबरू हुए। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे काम को आमजन के बीच बैठकर ही समझा जा सकता है।

जन समस्याओ से रूबरू हुए सीएम धामी 

मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान व सभी पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ हर गांव, हर परिवार तक पहुंचने पहुंच जाने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को सुदृण कर और अधिक सशक्त बनाए जाने हेतु लखपति बनाने पर कार्य किया जा रहा है। राज्य के अंतर्गत रोजगार के साथ ही युवा स्वरोजगार की ओर बढ़े। इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने हेतु कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यह जनपद राज्य के साथ- साथ पूरे देश में एक आदर्श जिले की मिसाल बने।

ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश 

सीएम धामी ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अंतर्गत होमस्टे को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। होमस्टे में सब्सिडी 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। राज्य सरकार होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून ऐतिहासिक, जो कहा वो किया 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प लिया कि उत्तराखंड में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून लाएंगे,जिसे हमने लाकर समान नागरिक संहिता कानून लाकर प्रदेश में यह ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सहयोग से ही यह इतिहास बनाने का मौका मिला। उत्तराखंड की देवभूमि पूरे देश को यह दे रही है। हमने जो कहा वह किया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है यहां की भूमि देवभूमि है। यहां बिलकुल भी गलत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीणों से मुलाकात

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे के कार्य कुशलता व प्रशासनिक क्षमता की प्रशंसा की। वही लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे विधेयक को पास कराकर इतिहास रचने के साथ ही देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीमांत क्षेत्र के ठाटा गांव की पल्लवी पंत जो आरबीआई में अधिकारी पद पर निकली है, उनके दादा आनंद देव जी को शाल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। धामी मां भगवती मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के साथ खड़ी होली गायन व देव स्तुति में शामिल हुए।