Khatima के बग्घा चौवन पहुंचे सीएम धामी, बोले- 12 साल में मोदी सरकार ने बदली देश की तस्वीर

Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में देशहित में कई ऐतिहासिक और दूरगामी फैसले लिए हैं। इन निर्णयों के कारण भारत आज विश्व में एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

 

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत उत्तराखण्ड में भी पात्र नागरिकों को पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।

कोरोना काल में गरीबों का रखा ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। साथ ही भारत ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर देशवासियों को मुफ्त टीकाकरण की सुविधा दी और विश्व के कई देशों की भी मदद की।

उत्तराखण्ड में लागू किए गए ऐतिहासिक फैसले

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की गई है। युवाओं के हित में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया, जिससे भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आई और नकल माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की गई।

Gadarpur में अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

बग्घा चौवन क्षेत्र के विकास पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बग्घा चौवन क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो।