MP में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है कांग्रेस सरकार- नईम प्रधान

राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस नईम प्रधान को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर रश्मि सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया


Madhya Pradesh Assembly Election 2023:  आज सतना जिले की नागौद विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर रश्मि सिंह पटेल के समर्थन में राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी नईम प्रधान ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। मध्य प्रदेश में हर वर्ग चाहे वह मजदूर हो या युवा हो व्यापारी हो सब परेशान है । पिछले 18 वर्षों में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा कराई गईं सरकारी भर्तियों में घोटाले हुए हैं। सभी पेपर लीक हुए हैं ।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही- नईम प्रधान

उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति अपने बच्चों की नौकरी के लिए तरस रहा है और भाजपा के विधायक एवं मंत्रीगढ़ अपने बच्चों एवं अपने रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे कुशासन को इस बार जनता मध्य प्रदेश से समाप्त कर देगी और अपने खुशहाली के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस नईम प्रधान ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

नागौद से कांग्रेस प्रत्याशी हैं रश्मि सिंह पटेल

नागौद विधानसभा से डा रश्मि सिंह पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रश्मि सिंह पटेल 2018 में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता थीं। रश्मि जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रहीं। 2018 में उन्होंने नागौद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग की थी। लेकिन जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तो वह नाराज होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए, निर्दलीय चुनाव मैदान पर उतर गई थी, और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। फिर रश्मि सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और लगातार वह नागौद क्षेत्रवासियों से सतत संपर्क में बनी हुई हैं।