Dehradun: रिटायर्ड ब्रिगेडियर के मौत मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, 4 को पहले ही पकड़ चुकी पुलिस

Dehradun के राजपुर क्षेत्र में हुए गोलीकांड में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी मौत के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, ये पूरा मामला एक बार में हुए विवाद से शुरू हुआ था। कुठालगेट स्थित ज़ेन-ज़ेड बार में बिल को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गई। बताया जा रहा है कि 30 मार्च की सुबह स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में सवार दोनों पक्षों के बीच तेज रफ्तार पीछा और फायरिंग हुई।

Dehradun फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा….. रोड रेज नहीं बल्कि बार विवाद बना रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत की वजह, चार गिरफ्तार

इस दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल दो देशी तमंचे और चार जिंदा कारतूस पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।