Uttarakhand: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। सिक्किम में तैनात उत्तराखंड का लाल लांसनायक विकास कुमार शहीद हो गए हैं।
लांसनायक विकास कुमार पिथौरागढ़ जिले के निवासी थे और 19 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। बताया जा रहा है कि 29 मार्च को गश्त के दौरान विकास कुमार एवलांच की चपेट में आ गए थे।
Dehradun: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बड़ी पहल, ITBP-उत्तराखंड सरकार के बीच हुआ MOU
पिथौरागढ़ के गणकोट गांव का यह वीर सपूत अपने पीछे पत्नी, आठ महीने की मासूम बच्ची, माता-पिता और बड़े भाई को छोड़ गया। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
पूरे गांव में इस समय शोक की लहर है। ग्रामीण और रिश्तेदार जवान के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहले विमान के जरिए दिल्ली और फिर वहां से सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ लाया जाएगा।
