Dehradun: डोईवाला में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, उपखंड शिक्षा अधिकारी ₹1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Dehradun: डोईवाला विकासखंड में तैनात उप शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है। जिसके बाद उसे रायवाला कोतवाली ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि डोईवाला प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हाल में तैनाती उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल के आरटीई के तहत अध्ययनरत छात्रों के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी। सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना।

Dehradun: कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए धामी, दो अधिकारी निलंबित, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

ट्रैप के अनुसार अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा। तभी विजिलेंस की टीम ने नोट लेते गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गहन पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही मामले में जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।