Uttarakhand: केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत 113 करोड़ 90 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता प्रदेश के आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूत करेगी और आपदाओं से निपटने की क्षमता को बढ़ाएगी।
Dehradun: कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए धामी, दो अधिकारी निलंबित, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा संवेदनशील राज्य के लिए यह आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। इस राशि का उपयोग आपदा न्यूनीकरण, राहत कार्यों और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली को विकसित करने में किया जाएगा, जिससे भविष्य में किसी भी आपदा से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
