Chamoli: चमोली जनपद में बीते 16 मार्च को वन विभाग द्वारा देवाल के बमोटिया में वन भूमि में बन रहे एक मकान को अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही के दौरान ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्यवाही से गुस्साए बमोटिया के ग्रामीणों ने यूकेडी के बैनर तले मंगलवार को तहसील पहुंच उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
बमोटिया के रमेश राम ने बताया कि आजादी से पहले से ही बमोटिया में लोग वन भूमि क्षेत्र में निवासरत है। यहां प्राथमिक विद्यालय से लेकर ,आंगनबाड़ी केंद्र तक इसी वन भूमि में संचालित किया जा रहा है, लेकिन अब वन विभाग द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही के नाम पर उनके मकानों को तोड़ा जा रहा है, जिससे बमोटिया के ग्रामीणों को आवास का संकट आन पड़ा है।
Haridwar: जिला योजना का बजट 100 प्रतिशत खर्च किया जा चुका है – डीएम
वहीं राज्य आंदोलनकारी और यूकेडी नेता भूपाल सिंह गुसाईं और यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी ने वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण पर की गई इस कार्यवाही को गलत बताते हुए थराली विधानसभा में वन क्षेत्र में निवासरत परिवारों को पट्टे और मालिकाना हक दिए जाने की मांग की है।
