Haridwar: जिला योजना का बजट 100 प्रतिशत खर्च किया जा चुका है – डीएम 

Haridwar: आज समाप्त हो रहे वित्तीय वर्ष में हरिद्वार जिले में सरकारी योजनाओं के बजट खर्च में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिला योजना का बजट 100 प्रतिशत खर्च किया जा चुका है, जबकि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का 85 प्रतिशत से अधिक बजट भी उपयोग में लाया जा चुका है।

डीएम मयूर दीक्षित के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में सरकारी विभागों द्वारा बजट खर्च करने में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए हर जिले के विभागों को बजट आवंटित किया जाता है, जिसे चालू वित्तीय वर्ष में ही खर्च करना अनिवार्य होता है।

Pauri: लोकरंग उत्सव में सजी भारत की सांस्कृतिक झलक, कलाकारों ने बांधा समां

पहले विभागीय लापरवाही के कारण कई बार बजट खर्च नहीं हो पाता था और राशि वापस लौट जाती थी, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते थे।