Pauri: लोकरंग उत्सव में सजी भारत की सांस्कृतिक झलक, कलाकारों ने बांधा समां

Pauri में आयोजित लोकरंग उत्सव ने आज सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य और पराज इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

उत्सव में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड के कलाकारों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य और लोकगायन की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विविध संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक ने प्रेक्षागृह को उत्साह और तालियों से गूंजा दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी हैं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध संगीतकार पंडित मोहन सिंह रावत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा निर्मित क्लासिकल बैंजो को भारत सरकार से पेटेंट मिलने पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में अस्मिता नेगी, सुनीता भट्ट, कमलकिशोर रावत, डॉ. वीपी बलोदी, मनोज रावत अंजुल और अनिल बिष्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। साथ ही जरनैल सिंह (सहायक निदेशक, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र) की उपस्थिति भी रही।

Dehradun: कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए धामी, दो अधिकारी निलंबित, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

यह लोकरंग उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि भारत की समृद्ध लोक संस्कृति को एक मंच पर प्रस्तुत करने का सफल प्रयास भी साबित हुआ।