Dehradun: रन फॉर हेल्थ में दौड़ा सचिवालय, फिटनेस के लिए दिखा उत्साह

Dehradun: सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया।

Haridwar: CM धामी ने नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

आयोजन का उद्देश्य सदस्यों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसमें सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला- पुरुष सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर “पूरा सचिवालय दौड़ेगा” नारे के साथ प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।

 

अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों के साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।