Doiwala: यूकेडी ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल, डोईवाला में महारैली, महासम्मेलन में किया शक्ति प्रदर्शन

Doiwala: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने डोईवाला में शक्ति प्रदर्शन करते हुए भव्य महारैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके बाद भानियावाला में यूकेडी का महासम्मेलन आयोजित किया गया।

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, युवा केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी और केंद्रीय सचिव सौम्य पहाड़ी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब “दिल्ली वाले दलों” से पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, जिसके कारण जनता का भरोसा टूट रहा है।

Chamoli: नंदानगर की समस्याओं को लेकर उक्रांद ने ज्ञापन देकर जिला प्रशासन को चेताया”, जल्द समाधान न हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी और विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है, लेकिन राज्य गठन के 25 साल बाद भी पहाड़ों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, जंगली जानवरों का आतंक और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं के कारण आज भी पहाड़ के लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

यूकेडी नेताओं ने दावा किया कि आने वाला समय उत्तराखंड क्रांति दल का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आगामी चुनावों का इंतजार कर रही है ताकि राष्ट्रीय दलों को सबक सिखाया जा सके और राज्य के हित में एक मजबूत क्षेत्रीय विकल्प को आगे लाया जा सके।

Chamoli: मनरेगा योजना का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में किया धरना प्रदर्शन