महामहिम की सुरक्षा में थी दून पुलिस, ज्वैलरी शोरूम में हो गई करोड़ों की लूट

रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।


देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट कर ले गए।

बदमाशों ने ज्वैलरी शोरूम में की करोड़ों की लूट

सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गए।

बता दें कि पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड स्थापना दिवस: CM योगी, CM धामी, राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

घटना को चैलेंज के रूप में किया दून पुलिस ने स्वीकार

दून पुलिस ने भी घटना को चैलेंज के रूप में स्वीकार किया।घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल स्पेशल टीम का गठन करते हुए घटना के अनावरण हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि जल्दी ही बदमाशो को गिरफ्तार किया जाएगा।