20.50 करोड़…ऐतिहासिक बोली, ये स्टार बना IPL के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी

IPL 2024 Auction: इस बार आईपीएल के ऑक्शन में एक खिलाड़ी को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा था। लेकिन ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर लगभग हर टीम ने बोली लगाई और इतिहास रच दिया।


IPL Most Expensive Player: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे बड़ी बोली आज लगी। इसके साथ ही आईपीएल 2024 के ऑक्शन में पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस पर छप्परफाड़ पैसों की बारिश हुई। उनपर आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर 20.50 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया।

पैट कमिंस IPL के इतिहास के सबसे महंगें खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई थी। इसके बाद में आरसीबी और हैदराबाद की टीमें इस रेस में शामिल हुई। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बाजी मारते हुए पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बने हैं जिसने ऑक्शन में 20 करोड़ रुपये का आकंड़ा छुआ है।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को बनाया नया कप्तान

सैम करन के रिकॉर्ड को तोड़ा 

पिछले साल इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन से पहले साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे।

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ीयों की लिस्ट 

20.50 करोड़ – पैट कमिंस

18.50 करोड़ – सैम करन

17.50 करोड़ – कैमरून ग्रीन

16.25 करोड़ – बेन स्टोक्स

16.25 करोड़ – क्रिस मॉरिस