Pithoragarh में भीषण हादसा, शादी से लौट रही जीप खाई में गिरी, एक मौत, 3 घायल

Pithoragarh: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मूनाकोट वड्डा क्षेत्र से 12 किलोमीटर आगे झूलाघाट की ओर जा रही एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर गहरी 150 मीटर खाई में गिर गई। वाहन में सवार सभी लोग एक विवाह समारोह में शिरकत कर अपने घर लौट रहे थे।

BJP Elections Victory: गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल…PM मोदी बोले– जनता ने सुशासन पर लगाई मुहर

इस भीषण सड़क हादसे में कोटभाल्डे निवासी लक्की भंडारी (22 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, जगदीश बिष्ट (40), मोहन बिष्ट (40) और सचिन चंद (22) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

स्थानीय ग्रामीणों और SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला। प्रशासन द्वारा घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।