Chai Hindi Name: ‘चाय’ को हिंदी में क्या बोलते हैं?

Chai Hindi Name: चाय की दीवानगी लोगों में इस कदर होती है कि सिर दर्द होने पर भी चाय पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये जो चाय शब्द है वो हिंदी नाम नहीं है। तो चाय को हिंदी में क्या बोला जाता है? 


चाय अक्सर सभी को पसंद होती है। लोगों की सुबह की शुरुआत चाय से ही होती है। अगर घर पर कोई महेमान आ जाए तो चाय, हम कही किसी दोस्त या अपने से मिले तो चाय, किसी को मिलने बुलाना हो तो चाय पे बुलाते है। कोई ऑफिस या हॉस्पिटल में मिलने गए हो तो सम्मान के रूप में भी चाय ही पिलाई जाती है। चाय सुबह से लेकर शाम तक हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी है। या यूं कहिए चाय की दीवानगी लोगों में इस कदर होती है कि सिर दर्द होने पर भी चाय पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये जो चाय शब्द है वो हिंदी नाम नहीं है। तो आईये जानते हैं कि चाय को हिंदी में क्या बोला जाता है?

चाय की शुरुआत कहां से हुई?

चाय के इतिहास और नाम की बात करें तो यह शब्द भारतीय या हिंदी नहीं है। दरअसल,चाय की शुरुआत चीन से ही माना गया है। चाय शब्द भी चाइनीज भाषा से लिया गया है। कहा जाता है कि चीन के राजा शेंग नुंग ने चाय पेय पदार्थ का नाम चा-आ रखा था और ये चा, चाय, चाई आदि शब्द से जाना गया।

चाय को हिंदी में क्या कहते हैं?

अब सवाल है कि चाय को हिंदी में क्या कहते हैं.. तो चाय को हिंदी (Tea in India) में ‘दुग्ध जल मिश्रित शर्करा युक्त पर्वतीय बूटी’ कहा जाता है। इसके नाम का अर्थ होता है कि पानी और दूध के मिश्रण को चाय पत्‍ती के साथ मिलाकर बनाना ‘दुग्ध जल मिश्रित शर्करा युक्त पर्वतीय बूटी’ कहलाता है। हालांकि कई जानकारों का मानना है कि चाय को हिंदी में चाय ही कहा जाता है।

चाय शब्द की जगह कई लोग टी Tea शब्द का इस्तेमल करते है। कहा जाता है कि अंग्रेजी शब्द टी भी चीन की एक अन्य भाषा मिन चीनी से लिया गया है, जहां इसे टे या टी Tea कहा जाता है। जिसका पूरा नाम “Test and Energy Admitted” है।

चाय के अलग अलग नाम क्या है?

हमारे देश में चाय पी और पिलाई जाती है। इसलिए चाय के कई नाम है, जैसे की चाय, चा, क्वाथ,चाय पत्ती, चाय पेय, उष्णोदक, अमृत तुल्य आदि।

ये भी पढ़ें: चॉकलेट का इतिहास हजारों साल पुराना, दिलचस्प है इसकी खट्टी-मिट्ठी यात्रा

कितने प्रकार की चाय होती है? Types of Tea

ग्रीन टी- Green Tea

ब्लैक टी- Black Tea

व्हाइट टी- White Tea

ओलॉन्ग टी- Oolong tea

हर्बल टी- Herbal Tea

कैमोमाइल टी- Chamomile tea

इचिनेशिया टी- Echinacea Tea

गुड़हल-हिबिस्कस टी – Hibiscus Tea

रेड टी- Red Tea or Rooibos