Video: अब विनेश फोगाट ने भी लौटाया मेडल, कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न

Vinesh Phogat: पहलवान बजरंग पूनिया के बाद अब विनेश फोगाट ने भी अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड पीएमओ जाकर वापस करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद विनेश को यह फैसला लेना पड़ा। वहीं बजरंग पूनिया ने वीडियो को शेयर किया है..


एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार वापस कर दिया है। उन्होंने 26 नवंबर को पुरस्कारों को लौटाने का एलान किया था। आज विनेश अपने अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार लेकर पीएमओ जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फिर विनेश ने कर्तव्य पथ पर अपने पुरस्कारों को रख दिया।

बजरंग पूनिया भी लौटा चुके हैं पुरस्कार

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। इसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साक्षी मलिक ने यह कहते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया कि फिर से बृजभूषण जैसा ही चुना गया है तो क्या करें? इसके बाद बजरंग ने पद्म श्री लौटाया और अब विनेश ने अपना खेल रत्न लौटा दिया है। पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी अपना पद्म श्री लौटाने की बात कह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बड़ा एक्शन..नया कुश्ती संघ निलंबित, WFI अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द

ये भी पढ़ें: कुश्ती की देखरेख के लिए IOA ने 3 सदस्यीय कमेटी की गठित

ये भी पढ़ें: Bajrang Punia: पहलवान बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री पुरस्कार, PM मोदी को लिखी चिट्ठी

चार वर्ष के अंतराल में मिले थे दोनों अवाॅर्ड

विनेश फोगाट को वर्ष 2016 में अर्जुन अवाॅर्ड और वर्ष 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवाॅर्ड मिला था। अगर विनेश की उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2019 में भी विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीता था। वर्ष 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं वर्ष 2014, 2018 व 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। जबकि प्रतिष्ठित लॉरियस अवार्ड के लिए नामांकित होने वाली विनेश फोगाट पहली भारतीय एथलीट बनी थी।