कुश्ती की देखरेख के लिए IOA ने 3 सदस्यीय कमेटी की गठित

WFI के निलंबन के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से भारतीय कुश्ती संघ का कामकाज देखने के लिए एक एडहॉक कमेटी बनाने को कहा था, जिसके बाद यह तीन सदस्यीय नई कमेटी गठित कर दी गई है।


भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन के बाद तीन सदस्यीय नई एडहॉक कमेटी गठित कर दी है। यह एड हॉक कमेटी WFI का कामकाज देखेगी। भूपेंद्र सिंह बाजवा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, एमएम सौम्या और मंजुषा कंवर को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

खेल मंत्रालय ने WFI को किया था निलंबित

हाल ही में WFI में अलग-अलग पद के लिए हुए चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की थी। जिसके बाद पहलवानों ने इसका विरोध किया था। साक्षी ने जहां कुश्ती से संन्यास ले लिया था, वहीं बजरंग ने पद्मश्री लौटा दिया था। इसके बाद खेल मंत्रालय ने एक्शन लेते हुए WFI को निलंबित कर दिया था। साथ ही ओलंपिक संघ को पत्र लिखकर WFI के लिए एक एडहॉक कमेटी बनाने को कहा था।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, 2 को खेल रत्न

इन कामों को देखेगी कमेटी

अब ओलंपिक संघ ने फैसला लेते हुए तीन सदस्यीय नई एडहॉक कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी खिलाड़ियों के चयन, टूर्नामेंट के आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल में खिलाड़ियों के नाम भेजने की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके अलावा WFI के बैंक खातों को संभालना, वेबसाइट के प्रबंधन और WFI से जुड़ी अन्य गतिविधियों को नई कमेटी देखेगी।

ये भी पढ़ें: बड़ा एक्शन..नया कुश्ती संघ निलंबित, WFI अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द