Uttarakhand Board Exam 2024 Dates: इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 1288 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 159 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं।
Uttarakhand Board Exam 2024 : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।
16 जनवरी से शुरू होंगे प्रै क्टिकल
बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी 2024 से शुरू होकर 16 मार्च 2024 तक चलेंगी। वहीं इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के मध्य संपन्न होंगी।
2 लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी होंगे शामिल
इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 2 लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 10वीं कक्षा के 1,15,606 छात्र हैं। इनमें 1,13,281 संस्थागत अभ्यर्थी और 2325 व्यक्तिगत अभ्यर्थी शामिल हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 94,748 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 90,351 अभ्यर्थी संस्थागत एवं 4,397 अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से सम्मिलित होंगे। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए 1288 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 159 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 6 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील हैं।
Uttarakhand Board UBSE 10th Exam 2024 की डेटशीट
हिंदुस्तानी संगीत- 27 फ़रवरी 2024
हिंदी- 28 फ़रवरी 2024
साइंस- 1 मार्च 2024
हिंदुस्तानी संगीत- 2 मार्च 2024
होम साइंस- 4 मार्च 2024
उर्दू- 5 मार्च 2024
अंक शास्त्र- 6 मार्च 2024
अंग्रेज़ी- 9 मार्च 2024
सूचान प्रौद्योगिकी- 12 मार्च 2024
एलीमेंट्री ड्रॉइंग- 13 मार्च 2024
संस्कृत- 14 मार्च 2024
रिटेल- 15 मार्च 2024
बिजनेस- 16 मार्च 2024
ये भी पढ़ें: चमोली में सात केंद्रों पर 1688 अभ्यर्थी देंगे स्नातक स्तरीय परीक्षा, केन्द्रों पर लगेंगे जैमर
UBSE 12th Exam 2024 की डेटशीट
हिंदी- 27 फ़रवरी 2024,
हिंदुस्तानी संगीत- 28 फ़रवरी 2024,
भूगोल, भूविज्ञान, लेखाशास्त्र- 29 फरवरी 2024,
उर्दू- 1 मार्च 2024,
इतिहास, जीवन विज्ञान, बिजनेस स्टडी- 2 मार्च 2024,
अंक शास्त्र- 4 मार्च 2024
राजनीति विज्ञान- 5 मार्च 2024
चित्रांकन और रंगाई- 6 मार्च 2024
मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, भौतिकी- 7 मार्च 2024
होम साइंस- 9 मार्च 2024
अंग्रेज़ी- 11 मार्च 2024
संस्कृत- 13 मार्च 2024
केमेस्ट्री- 14 मार्च 2024
सोशल साइंस- 16 मार्च 2024
लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया फैसला
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ शिवपूजन सिंह ने बताया कि आमतौर पर उत्तराखंड में परीक्षाएं मार्च के आसपास होती हैं, लेकिन इस बार परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित की जा रही हैं, ताकि आम चुनाव के समय बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में परीक्षा की तारीख और चुनाव का समय एक-दूसरे से टकराए नहीं, इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।