सत्ता की हनक! नगर निगम में जमकर बवाल, BJP विधायक पर अभद्रता का आरोप, कर्मचारियों में आक्रोश

मामला इतना बढ़ा की कर्मचारियों ने नगर निगम में हड़ताल कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक माफी नहीं मांगेंगे तब तक कामकाज बंद रहेगा। वहीं इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है । कांग्रेस ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है।


रिपोर्ट -सोनू उनियाल

देहरादून नगर निगम में आज जमकर बवाल हुआ। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक महेश जीना पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप लगा है। दरअसल, महेश जीना आज किसी टेंडर के सम्बंध में देहरादून नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कुछ लोगों के साथ पहुंचे। आरोप है कि यहां उन्होंने हेड क्लर्क पवन थापा के साथ अभद्रता की साथ ही उन्हें धमकाया भी। जिसके बाद विधायक नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने नगर आयुक्त के साथ भी बदतमीजी की। इस बात का पता जब अन्य कर्मचारियों को लगा तो सभी एकत्रित होकर नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक विधायक महेश जीना अपने लोगों के साथ वहां से जा चुके थे।

निगम के कर्मचारियों में आक्रोश

अब निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक कार्य बहिष्कार के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी।

ये भी पढ़ें:लालू ने कर दी राहुल जैसी गलती! “मैं हूं मोदी का परिवार”..PM के नारे के बाद BJP नेताओं का नया परिचय

सोशल मीडिया में इस मामले के वायरल होने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता के मद में चूर बीजेपी के विधायक जब सरकारी अधिकारियों को ही कुछ नहीं समझ रहे तो जनता की सेवा क्या करेंगे,,,?