रंगीली पिछौड़ा, गोलबंद पहनकर साक्षी ने अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में लगाए चार चांद, देखिए साक्षी धोनी का पहाड़ी लुक

Anant Radhika Pre Wedding: साक्षी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग पर उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान रंगीली पिछौड़ा ओढ़कर और चार चांद लगा दिए। साथ ही गले में गोलबंद भी पहना है।


गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी भी पहुंचे।

साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें साक्षी पहाड़ी पिछौड़ा ओढ़े नजर आ रही हैं। साथ ही गले में गोलबंद भी पहना है।

साक्षी ने इस मौके पर उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान रंगीली पिछौड़ा ओढ़कर प्री वेडिंग में चार चांद लगा दिए। साक्षी ने पिछौड़ा को ओढ़कर कुमाऊं की इस खास पहचान को देश और दुनिया में पहुंचा दिया है।

बता दें कि, साक्षी रावत उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। साक्षी का विवाह चार जुलाई 2010 को पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोना के साथ हुआ था। जबकि, महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव भी उत्तराखंड में ही है। एमएस धोनी अल्मोड़ा के ल्वाली गांव के रहने वाले है।

ये भी पढ़ें:चॉकलेट का इतिहास हजारों साल पुराना, दिलचस्प है इसकी खट्टी-मिट्ठी यात्रा

ये भी पढ़ें:कौन है कंचन जदली ? जिसकी पहाड़ी ‘लाटी’ कैप्टन कूल को भी भायी

Chai Hindi Name: ‘चाय’ को हिंदी में क्या बोलते हैं?