JanJan Ki Sarkar: सीएम धामी के निर्देश का तुरंत असर, चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण शिविर में ही हुआ मंजूर

JanJan Ki Sarkar: ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम में आज विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष PWD में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन चार दिनों से लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने EE, PWD को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं आज ही पूर्ण कर आवेदन का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लंबित प्रक्रिया पूरी की तथा शिविर स्थल पर ही जयदीप सिंह को ठेकेदारी पंजीकरण का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

Chamoli: मुख्यमंत्री के जनसंवाद शिविर में त्वरित समाधान, सैकड़ों शिकायतों का मौके पर निस्तारण, सरिता देवी को मिली झंगोरा प्रोसेसिंग मशीन

त्वरित समाधान पर लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के शिविर आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं।