Haldwani में बड़ा हादसा, बिजली के करंट ने ली पिता-पुत्री की जान 

Haldwani: बनभूलपुरा के आजाद नगर (लाइन नंबर 16) में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर की छत पर एसी (AC) का आउटडोर ठीक करते समय करंट लगने से कार मैकेनिक नदीम की जान चली गई।

पिता की चीख सुनकर उन्हें बचाने दौड़ी 12 साल की मासूम बेटी अलिज्बा भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय जनता में बिजली विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि बिजली की जर्जर व्यवस्था और लापरवाही के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते हैं। एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में तबाह हो गया, जिसका जिम्मेदार कौन है?

Chamoli में ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान की बैठक, प्राचीन धरोहरों के संरक्षण पर जोर