New Delhi: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। चार साल बाद भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे अंकिता के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे हैं। उनके समर्थन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनी।

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह और कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय की लड़ाई में भी उनका साथ देंगे। राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा।

दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति का विरोध
अंकिता भंडारी के परिवार की ओर से भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। परिवार की मांग है कि अंकिता मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पूरी होने तक उनकी नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।

परिवार का कहना है कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर उसके माता-पिता अपने घर से दूर दिल्ली के इंडिया गेट पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
चार साल बाद भी न्याय का इंतजार
बता दें कि अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर परिवार का संघर्ष एक बार फिर चर्चा में है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस ने भी इस लड़ाई में साथ खड़े रहने की बात कही है।
अब इस मामले में परिवार की मांगों और सीबीआई जांच को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।
