बुजुर्ग हैं मगर अकेले नहीं! घर घर जाकर बुढ़ापे का सहारा बन रही पौड़ी पुलिस

उपनिरीक्षक भावना भट्ट ने घर मे 95 साल की बुजुर्ग महिला विशैली देवी का हालचाल जान कर उनकी समस्या सुनी और मदद का भरोसा दिलाया।


रिपोर्ट -सोनू उनियाल

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशानुसार पौड़ी पुलिस घर घर जाकर बुजुर्गों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुन बुजुर्गों की मदद करने का भी भरोसा दिलाया।

पौड़ी पुलिस की शानदार पहल 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पौड़ी जिले के धुमाकोट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे रह रहे वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल जाना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनकी समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया। धुमाकोट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भावना भट्ट द्वारा बुजुर्ग महिला के घर जा कर उनका हालचाल जाना।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड की मीरा दास, सचिन और प्रभात ने नेशनल गेम्स में जीते सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल

बुजुर्ग महिला विशैली देवी का जाना हाल 

गौरतलब है कि पिछले दिनों गुलदार द्वारा एक महिला को निवाला बनाया गया था। तथा महिला का पति की भी काफी समय पहले मृत्यु हों चुकी थी। उसके घर मे 95 साल की बुजुर्ग महिला विशैली देवी के साथ उनके पोता पोती रहते है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी को भाया ‘अनुपमा’ का शानदार वीडियो, शेयर कर दिया देशवासियों को ये खास संदेश

सुनी समस्या, दिया मदद का भरोसा 

उपनिरीक्षक भावना भट्ट द्वारा बुजुर्ग महिला का हालचाल जान कर उनकी समस्या भी सुनी तथा उनकी समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया। पुलिस के इस कार्य से बुजुर्गों द्वारा पुलिस की सराहना की।

National Cancer Awareness Day: भारत में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कैंसर पीड़ित