Pauri: यमकेश्वर में योगी-धामी का संगम, AI वेबसाइट से लेकर स्टेडियम तक कई घोषणाएं

Pauri: यमकेश्वर की पावन भूमि आज दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ऐतिहासिक मिलन और विकास कार्यों की साक्षी बनी। CM योगी आदित्यनाथ और CM पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से यमकेश्वर क्षेत्र का भ्रमण कर महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

Dehradun: CM धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद, रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन का भी फ्लैग ऑफ

दोनों मुख्यमंत्रियों ने कार्यक्रम की शुरुआत यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना से की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जिलाधिकारी  स्वाति एस. भदौरिया ने दोनों अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।

पंचूर में विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लिया और ग्रामीणों व परिजनों के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व जहां केवल श्रद्धा का भाव था, आज वहां एक भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है।

बिथ्याणी कॉलेज बनेगा आदर्श कॉलेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए बिथ्याणी महाविद्यालय को ‘आदर्श कॉलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी दिशा में महाविद्यालय को हाईटेक बनाया जा रहा है।

AI आधारित वेबसाइट का उद्घाटन

शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दोनों मुख्यमंत्रियों ने महाविद्यालय की नई एआई आधारित वेबसाइट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान तकनीक का अनूठा प्रदर्शन भी देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआई बॉट से संवाद कर परीक्षा प्रणाली और परिणामों की जानकारी ली, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

Champawat गैंगरेप कांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग से नहीं हुआ था दुष्कर्म, बदले की भावना से रची गई थी साजिश

इसके अलावा महाविद्यालय के नए भवन और सेमिनार हॉल का उद्घाटन तथा ‘विकसित भारत एक संकल्प’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

ओपन जिम और स्टेडियम निर्माण पर जोर

महाविद्यालय परिसर में युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ओपन जिम का शिलान्यास किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्वयं जिम उपकरणों पर व्यायाम कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रस्तावित स्टेडियम की भूमि का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।