Ravi Tamta: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी फ़्लाइंग कार ने भरी पहली परीक्षण उड़ान, पिता ने जताई खुशी 

Ravi Tamta: अल्मोड़ा पहाड़ के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने स्वदेशी तकनीक के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ रवि टम्टा द्वारा विकसित व्यक्तिगत विद्युत हवाई वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का मुख्यालय स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में सफल उड़ान परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान वाहन जमीन से उठकर करीब दो मिनट से अधिक तक हवा में रहा। इस उपलब्धि को देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

Buransh: जै मेरो बस चल्दो…19 साल की लक्ष्मी चौहान ने गढ़वाली कविता से बढ़ाया पहाड़ का मान, ‘बुरांश’ पत्रिका में प्रकाशित हुई रचना

रवि टम्टा पिछले कई वर्षों से सुरक्षित और आधुनिक व्यक्तिगत हवाई परिवहन तकनीक विकसित करने में जुटे हैं। उन्होंने इससे पहले वन विभाग के लिए अग्निशमन उपकरण और दिव्यांगजनों के लिए विशेष छड़ी सहित कई नवाचार किए हैं। परियोजना के आगामी चरणों में सुरक्षा और प्रदर्शन संबंधी अतिरिक्त परीक्षण किए जाएंगे।

इस मौके पर मौजूद रवि के पिता हरीश राम टम्टा ने भी अपने पुत्र के आविष्कार पर काफी खुश होते हुवे लोगों का आभार जताया वही प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने रवि को बधाई दी।