Almora में SDG Achievers Award 2025, CM धामी ने 32 लोगों और संस्थाओं को किया सम्मानित

Almora: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में आयोजित SDG Achievers Award 2025 कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 लोगों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “अग्रगामी 3.0” पुस्तक का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सतत विकास केवल वर्तमान की आवश्यकताओं की पूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध और संतुलित भविष्य का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, ताकि विकास की रफ्तार भी बनी रहे और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ‘ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट इंडेक्स (GEP)’ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। यह राज्य की पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास और प्रकृति के संरक्षण को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

Tehri: गजा घण्टाकर्ण महोत्सव में सीएम धामी ने क्षेत्र को दी कई विकास योजनाओं की सौगात

SDG Achievers Award कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उत्तराखंड को सतत विकास की दिशा में मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक डॉ. प्रमोद नैणवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।