कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ फिर थामा BJP का दामन

शैलेंद्र रावत के अलावा केदारनाथ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके कुलदीप ने भी भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।


देहरादून। पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। शैलेंद्र के अलावा केदारनाथ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके कुलदीप ने भी भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इन्होंने ली पार्टी की सदस्यता

कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत के साथ प्रेम रावत, नरेंद्र गुसाई, डॉ. महावीर, ओमप्रकाश, गंभीर सिंह नेगी, सागर बडोला, सुभाष ममगाई, कमल थापा, अंकुर भंडारी, बृजमोहन, प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा राजकुमार के नेतृत्व में पुरोला से बलदेव असवाल, प्रदीप रावत, प्रताप रावत, सुरेश राणा, राजेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र, वीरेंद्र कंडवाल, अनिल पवार, मनमोहन, जगमोहन, दशरथ पवार, भूपेंद्र रावत, मंत्री प्रसाद नौटियाल, प्रीतम सिंह पवार, राकेश कुमार, हुकुम सिंह सहित 107 कई पार्टियों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने सदस्यता ली।

ये भी पढ़ें:Congress राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड से फूंका चुनावी बिगुल

ये भी हुए भाजपा में शामिल

देवप्रयाग पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल, प्रमुख जयपाल पंवार, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, राजेंद्र कंडारी, देवप्रयाग से जयपाल पवार, प्रताप रावत, रिंकू बिष्ट, रंजन रतूड़ी, हवलदार सिंह पोखरियाल, राम सिंह, विनोद रावत, जयवीर राणा, सोहन सिंह भंडारी, सुनील, राजेश पयाल, धनंजय ज्याडा, रघुवर सिंह रावत, पुरुषोत्तम डंगवाल, सूबेदार विक्रम सिंह राणा, गुलाब सिंह नेगी, चंद्रकांत रावत सहित कई अन्य भाजपा में शामिल हुए।