31 जनवरी से होगा संसद का बजट सत्र शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

Budget Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसी के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी।


नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। यह 9 फरवरी तक चल सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसी के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी।

1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

एक फरवरी को पेश होने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। दरअसल, 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह संसद का आखिरी सत्र होगा।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले

2019 में लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।