PM Modi: दुनिया भी मान रही पीएम मोदी का लोहा: श्रीलंका और अमेरिका समेत 22 देशों से मिला सम्मान; देखें पूरी लिस्ट

Sri Lanka Mitra Vibhushan PM Modi:  श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने उन्हें ये सम्मान दिया है। यह पीएम मोदी को किसी विदेशी देश से मिला 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी

बता दें कि श्रीलंका की सरकार यह सम्मान उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देती है, जिनके श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध होते हैं। भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही जब श्रीलंका आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तो उस वक्त भी सबसे पहले भारत ने ही श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। अब इन अच्छे संबंधों को ही मान्यता देते हुए श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया है। 2014 के बाद यह उनके श्रीलंका दौरे का चौथा अवसर था।

ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान- पीएम मोदी 

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मान के सच्चे हकदार हैं। यह सम्मान उन नेताओं को दिया जाता है, जिन्होंने श्रीलंका के साथ मित्रता और सहयोग को मजबूत किया हो।”

वहीं, पीएम मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताते हुए कहा कि यह दोनों देशों की साझी विरासत और भविष्य का प्रतीक है।

पीएम मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की लिस्ट

पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनियाभर के देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख सम्मानों के बारे में….

  1. श्रीलंका मित्र विभूषण (श्रीलंका, 2025)

    • श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया।
  2. ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (मॉरीशस, 2024)

    • मार्च 2024 में मॉरीशस ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया।
  3. मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम (बारबाडोस, 2024)

    • नवंबर 2024 में बारबाडोस ने वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह सम्मान दिया।
  4. ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (कुवैत, 2024)

    • कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, जो नाइटहुड ऑर्डर के रूप में जाना जाता है।
  5. द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (गयाना, 2024)

    • गयाना के राष्ट्रपति ने यह सम्मान भारत और गयाना के ऐतिहासिक संबंधों के लिए समर्पित किया।
  6. ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर (नाइजीरिया, 2024)

    • भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रदान किया गया।
  7. डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर (डोमिनिका, 2024)

    • डोमिनिका के सर्वोच्च सम्मान को भारत और डोमिनिका के संबंधों के नाम समर्पित किया।
  8. ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर (ग्रीस, 2023)

    • ग्रीस के कद को बढ़ाने में योगदान के लिए अगस्त 2023 में दिया गया।
  9. ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (फ्रांस, 2023)

    • जुलाई 2023 में फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित।
  10. ऑर्डर ऑफ द नाइल (मिस्र, 2023)

    • जून 2023 में मिस्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया।
  11. एबाकल अवॉर्ड (पलाऊ, 2023)

    • पलाऊ ने पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया।

ये भी पढ़ें 👉:  Manoj Kumar: दुनिया को अलविदा कह गए ‘भारत कुमार, जानें कैसे बने थे हरिकृष्ण गिरी से मनोज कुमार

  1. कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (फिजी, 2023)

    • फिजी के सर्वोच्च सम्मान से वैश्विक नेतृत्व के लिए सम्मानित।
  2. ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (पापुआ न्यू गिनी, 2023)

    • मई 2023 में यह सम्मान प्रदान किया गया।
  3. ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (भूटान, 2024)

    • भूटान का सर्वोच्च सम्मान, पहली बार किसी विदेशी नेता को दिया गया।
  4. लीजन ऑफ मेरिट (अमेरिका, 2020)

    • अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा डिग्री चीफ कमांडर सम्मान।
  5. किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (बहरीन, 2019)

    • भारत-बहरीन संबंधों को मजबूत करने के लिए।
  6. ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (मालदीव, 2019)

    • मालदीव का सर्वोच्च सम्मान।
  7. ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (रूस, 2019)

    • रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित।
  8. ऑर्डर ऑफ जायद (यूएई, 2019)

    • द्विपक्षीय संबंधों में योगदान के लिए।
  9. ग्रैंड कॉलर (फिलिस्तीन, 2018)

    • भारत-फिलिस्तीन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए।
  10. स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान (अफगानिस्तान, 2016)

    • भारत-अफगानिस्तान संबंधों के लिए।
  11. ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद (सऊदी अरब, 2016)

    • सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

ये भी पढ़ें 👉:“ट्रंप के नए टैरिफ से भारत को झटका या फायदा? समझिए पूरी कहानी”

सम्मान के साथ वैश्विक कद में इजाफा

इन सम्मानों से साफ है कि पीएम मोदी का वैश्विक नेतृत्व और भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत करने का प्रयास दुनिया भर में सराहा जा रहा है। हर सम्मान के साथ भारत की साख और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाई मिल रही है।