Video: सड़क पर जमी है पाले की सफेदी, तापमान में भारी गिरावट

औली की सड़कों से होकर औली पहुंचने तक का सफर भी काफी खतरनाक हो गया है। कभी भी वाहन फिसल जाते हैं। और यही सीजन है जब विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली में भरपूर पर्यटक पहुंचते हैं।


रिपोर्ट -सोनू उनियाल

चमोली। तस्वीरों में दिख रही यह सफेदी कोई बर्फ नहीं है बल्कि पाले की एक मोटी चादर है। तस्वीर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली सड़क की है यहां तापमान में गिरावट आते ही सड़क सफेद पाले में ढक गई है।

औली की सड़कों से होकर औली पहुंचने तक का सफर भी काफी खतरनाक हो गया है। कभी भी वाहन फिसल जाते हैं। और यही सीजन है जब विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली में भरपूर पर्यटक पहुंचते हैं। यह कांच नुमा पाला औली की सड़कों को जकड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें: ग्रामीणों ने श्रमदान से पैदल मार्ग बनाकर सरकार को दिखाया आईना

आलम यह है कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली के लिए जाने वाला रोपवे बंद है जोशीमठ में दरारें पढ़ने के बाद से रोपवे भी बंद हो गया है।