दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत 6 की मौत

Dehradun Accident दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर भेजा गया है। सभी लोग हिमाचल के रहने वाले थे।


देहरादून। चकराता में त्यूणी- अटाल मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया है। सभी लोग हिमाचल के रहने वाले थे।

दर्शन करने जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, आल्टो त्यूणी से अटाल की ओर जा रही थी। कार में एक साथ सात लोग सवार थे। परिवार सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा रहा था। डूंग के पास अचानक उनकी कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।

मृतकों के नाम

  1. संजू (35) निवासी ग्राम सेंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  2. सूरज(35) निवासी ग्राम सेंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  3. शीतल(25) पत्नी सूरज, निवासी ग्राम सेंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  4. सजंना(21) पुत्री सविता देवी, निवासी ग्राम सेंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  5. दिव्यांश(10) पुत्र जीत बहादुर, निवासी ग्राम सेंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  6. यश(05) पुत्र सूरज , निवासी ग्राम सेंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश

ये भी पढ़ें:आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर दी लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

घायल का नाम

जीत बहादुर(35) पुत्र सुख बहादुर, निवासी पो. पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश