Transfer: उत्तराखंड में फिर 10 IAS-PCS अफसरों के तबादले, अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए DM, देखिए पूरी लिस्ट 

Transfer: उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को राज्य की नौकरशाही में बड़ा बदलाव करते हुए 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इससे पहले भी राज्य में  34 IAS, IPS, PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

अंशुल सिंह को मिली नैनीताल की जिम्मेदारी

2018 बैच के IAS अधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे IAS ललित मोहन रयाल की जगह लेंगे, जिन्हें शासन में अपर सचिव बनाया गया है।

दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा की जिम्मेदारी

वहीं 2017 बैच की आईएएस अधिकारी दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।अल्मोड़ा की कमान संभालने से पहले दीप्ति सिंह शासन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। वे अल्मोड़ा के निवर्तमान जिलाधिकारी अंशुल सिंह का स्थान लेंगे।

शासन स्तर पर भी हुए अहम बदलाव

इस तबादला सूची में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नैनीताल के जिलाधिकारी IAS ललित मोहन रयाल को शासन में वापस बुलाते हुए अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) और अपर सचिव (मुख्यमंत्री) जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है।

दीप्ति सिंह के स्थानांतरण के बाद रिक्त हुए पद पर आईएएस निधि यादव को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।

वहीं IAS अधिकारी विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनीत तोमर के पास प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल की जिम्मेदारी भी है।

निधि यादव को खेल विभाग की जिम्मेदारी 

IAS अधिकारी निधि यादव को शासन में अपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ-साथ निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उनके पास अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग का दायित्व था। PCS अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून के पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास अपर मेला अधिकारी, कुंभ मेला की जिम्मेदारी भी है। वहीं PCS अधिकारी वैभव गुप्ता से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है।

Chamoli: नया नेतृत्व….नवनियुक्त SP अमित श्रीवास्तव ने संभाली जनपद चमोली की कमान

विकास कार्यों को गति देने की तैयारी

कुमाऊं मंडल के दो महत्वपूर्ण जिलों अल्मोड़ा और नैनीताल में नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://bitvuttarakhand.com/nainital-newly-appointed-ssp-arpan-yaduvanshi-has-taken-charge-in-nainital/