Us Nagar: राज्यपाल बिसेन ने पंतनगर में की उच्चस्तरीय बैठक, नशे पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Us Nagar: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल जिलों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

राज्यपाल ने अधिकारियों को नशे की प्रभावी रोकथाम के लिए कड़ाई से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाए। तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना घटित होने पर चिन्हित स्थानों पर एंबुलेंस तैनात की जाए।

Rishikesh: गूलर घाटी बस हादसा… CM धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का जाना हाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए जन-मन योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है इसलिए सभी जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को योजना का लाभ शत-प्रतिशत दिलाया जाए। उन्होंने अवैध मदिरा व मिलावटी खाद्य पदार्थों पर भी प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।