Uttarakhand: बद्री-केदार धाम चढ़ावा चोरी पर BKTC अध्यक्ष बोले- दोषी नहीं बचेंगे, जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

Uttarakhand:  बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी वीडियो संदेश में कहा कि मंदिर समिति इस मामले को गंभीरता से ले रही है और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

दान राशि की गणना से जुड़े कर्मचारियों को नोटिस

हेमंत द्विवेदी ने बताया कि चढ़ावे से जुड़े आरोप सामने आने के बाद दान राशि की गणना में शामिल सभी संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है

चार सदस्यीय जांच समिति का गठन

BKTC अध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। समिति को जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मामले के तथ्यों का पता लगाया जा सके।

Dehradun: बदरीनाथ चढ़ावा विवाद…शिकायतकर्ता संदीप खत्री ने पुलिस पर हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप

जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

भैरव सेना ने उठाया था मामला

गौरतलब है कि यह मामला भैरव सेना द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उठाए गए कथित चढ़ावा हेराफेरी के आरोपों के बाद चर्चा में आया। इसके बाद BKTC ने मामले में जांच और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की है।

https://bitvuttarakhand.com/dehradun-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9a%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be/