Uttarakhand Budget Session: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 9 से 13 मार्च तक होगा बजट सत्र, शासनादेश जारी

Uttarakhand Budget Session: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र आगामी 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आहूत किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर विधानसभा बजट सत्र से संबंधित अग्रिम कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

आगामी विधानसभा बजट सत्र को लेकर 15 जनवरी 2026 को हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान चर्चा की गई थी। उस दौरान मंत्रिमंडल ने विधानसभा बजट सत्र की तिथियों और स्थान के चयन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत कर दिया था। इसके बाद 21 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात को कहा था कि आगामी विधानसभा बजट सत्र उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आहूत किया जाएगा, लेकिन तिथियां का निर्धारण नहीं किया गया था।

ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहमति के बाद मंगलवार को इसकी तारिखो का ऐलान कर दिया गया है।