Uttarakhand: BJP की ऐतिहासिक जीत पर देहरादून कार्यालय में जश्न, CM धामी ने कार्यकर्ताओं संग खाई झालमुड़ी

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। यह आयोजन संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह अभूतपूर्व विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और समर्पण ने इस जीत को संभव बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक लहराता भगवा परचम केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा है जो देश के करोड़ों लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है।

Dehradun: समीक्षा बैठक में CM धामी नाराज, बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का शासन मॉडल सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि पर समान रूप से केंद्रित है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहा है।