Uttarakhand Congress : उत्तराखंड कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले संगठनात्मक रूप से मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है।

इसी क्रम में कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर मंथन किया।
कुमारी शैलजा ने कहा कि संगठन सृजन का कार्य प्राथमिकता पर चल रहा है और वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Dehradun: उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, सीएम धामी ने दिलाई शपथ
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिला और ब्लॉक इकाइयों का गठन किया गया है तथा सभी जिलों की प्रगति की समीक्षा कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
