Uttarakhand: मौसम बदलते ही बढ़ीं मौसमी बीमारियां, अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Uttarakhand। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और मौसम में अचानक आए बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। मई माह में ठंड बढ़ने से बड़ी संख्या में लोग सर्दी-जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को चंपावत के लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।

अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक रही। मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

 

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश होने से ठंड काफी बढ़ गई है, जिसके चलते लोग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

डॉ. राठी ने कहा कि शादी-विवाह के सीजन में बाहर का खाना खाने से भी लोग उल्टी-दस्त की समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। वहीं बच्चे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और बिना साफ किए फल खाने से बीमार पड़ रहे हैं।

Dehradun: मानसून से पहले उत्तराखंड अलर्ट मोड पर, आपदा प्रबंधन मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि फलों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं और अंगूर जैसे फलों को नमक वाले पानी में साफ करने के बाद सेवन करें। साथ ही मौसम के अनुसार खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।