Chennai: सीएम बनने के बाद विजय ने की पूर्व सीएम स्टालिन से मुलाकात, तमिलनाडु की राजनीति में नए संकेत!

Chennai: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन से मुलाकात की। इस मुलाकात ने राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हालांकि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया है।

राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को तमिलनाडु की बदलती राजनीति के लिहाज से काफी अहम मान रहे हैं। विजय ने डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे समय से चले आ रहे दो-दलीय प्रभुत्व को तोड़ते हुए पहली बार एक गैर-द्रविड़ मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली है।

मुलाकात से पहले एम.के. स्टालिन ने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी थी। साथ ही उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि नई सरकार को राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए पिछली सरकार को दोष देने के बजाय जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत, मुख्यमंत्री पद संभालते ही किए बड़े ऐलान

स्टालिन ने यह भी कहा कि वह अगले छह महीने तक नई सरकार को सहयोग देंगे और किसी भी प्रकार का राजनीतिक अवरोध उत्पन्न नहीं करेंगे। उनके इस बयान को तमिलनाडु की राजनीति में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

 

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि विजय और स्टालिन की यह मुलाकात आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।