गोवा में उत्तराखंड के ‘सूरज’ ने रेस वॉकिंग में जीता गोल्ड

National Games 2023: सूरज ने 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग में उत्तराखंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। यह रेस उन्होंने एक घंटा 27 मिनट में पूरी की।


National Games 2023

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में आज सोमवार को आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धा में उत्तराखंड के सूरज पंवार ने शानदार प्रदर्शन किया। सूरज ने 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग में उत्तराखंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। यह रेस उन्होंने एक घंटा 27 मिनट में पूरी की।

कैंपटी फॉल, गुप्तकाशी बनेंगे नगर पंचायत, पढ़िए धामी कैबिनेट के अन्य फैसले

गोवा में राष्ट्रीय खेल आयोजित 

राष्ट्रीय खेल के 37वें संस्करण में 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेश और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (SSCB) के एथलीट भाग ले रहे हैं। आपको बता दें यह प्रतियोगिता 9 नवंबर तक चलेगी और गोवा अपने इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी कर रहा है।

राज्यपाल ने किया जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण

महाराष्ट्र 100 पदकों के साथ शीर्ष पर 

महाराष्ट्र फिलहाल 41 स्वर्ण, 29 रजत और 30 कांस्य समेत 100 पदकों के साथ राष्ट्रीय खेल 2023 पदक तालिका में शीर्ष पर है। राष्ट्रीय खेल 2023 में अब तक 26 टीमों ने कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है।

आंध्रप्रदेश ट्रेन हादसे में अब तक 14 मौतें, रेलवे ने ये बताई हादसे की वजह