खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, की सीएम धामी की तारीफ

मेलाघाट के अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन चंद इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में सीएम मोहन यादव ने की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना।


 

खटीमा। भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। ग्राम मेलाघाट के अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन चंद इंटर कॉलेज में भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

 

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रणजीत सिंह नामधारी, रविंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।