Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र का आज चौथा दिन, विपक्ष ने की सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग

Uttarakhand Budget Session: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सत्र की अवधि और कार्यवाही को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि विपक्ष पहले भी कई बार बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग उठा चुका है और इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया था। उनका कहना है कि विधानसभा का सत्र कम दिनों का नहीं होना चाहिए, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा हो सके और विधायकों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले।

Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री धामी ने पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि सोमवार का दिन परंपरागत रूप से प्रश्नकाल के लिए निर्धारित होता है, लेकिन अब तक हुए कई सत्रों में सोमवार के दिन प्रश्नकाल ठीक से नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि नौ सत्र हो चुके हैं, लेकिन सोमवार को निर्धारित प्रश्नकाल को अपेक्षित तरीके से देखने का अवसर नहीं मिला।

उनका कहना है कि सरकार को सत्र की अवधि बढ़ानी चाहिए ताकि जनहित के मुद्दों पर गंभीर और विस्तृत चर्चा हो सके।